फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl students wearing burqa were stopped, they were allowed entry after taking them off.

Kanpur News: बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को रोका, उतारने के बाद मिला प्रवेश

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girl students wearing burqa were stopped, they were allowed entry after taking them off.
परीक्षा के लिए आई छात्रा को रोककर बुर्का उतारने के लिए कहती ​​शि​क्षिका। - फोटो : संवाद
कानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से 123 केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुईं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान व हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। कई छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंचीं तो उन्हें उसे उतारने के बाद ही केंद्र में जाने की अनुमति दी गईं।
विज्ञापन


इस दौरान साथ आए अभिभावकों ने कुछ नाराजगी जाहिर की, हालांकि सख्ती के चलते उनकी एक न चली। पहली पाली में हुई हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 46,665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 44,791 परीक्षा देने पहुंचे, वहीं 1874 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में हुई इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 109 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 105 ने परीक्षा दी, वहीं चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में हुई इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा में 46,496 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 44,347 परीक्षा देने पहुंचे, वहीं 2149 अनुपस्थित रहे। किदवईनगर स्थित सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे से होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा में 37 स्कूलों का केंद्र पड़ा था। इनमें से कई स्कूल मुस्लिम बहुल क्षेत्र में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछरिया, बेकनगंज और चमनगंज से यहां परीक्षा देने आईं कई छात्राएं बुर्का पहने थीं। गेट पर मौजूद महिला निरीक्षकों ने छात्राओं से बुर्का उतारने के लिए कहा तो वह हिचकिचाईं। इस पर साथ आए अभिभावकों ने रिवाज का हवाला देते हुए सहूलियत देने की बात कही। निरीक्षकों ने इससे इन्कार कर दिया, कहा कि परीक्षा देनी है तो बुर्का हटाकर ही जाना होगा। इसके बाद छात्राओं ने बुर्का उतारा तो उनकी तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।


दोनों पालियों में 4027 रहे अनुपस्थित
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 93,270 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 4027 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 89,243 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। खास बात रही कि कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों के हर कमरों, लॉबी को वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था।

आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
बोर्ड परीक्षा के नाम से चेहरे पर जो तनाव दिखाई दे रहा था, वह पेपर मिलने के बाद बिल्कुल दूर हो गया। पेपर आसान रहा। -----नेहा खान
हिंदी प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न काफी आसान रहे। सिर्फ एक प्रश्न का उत्तर लिखने में काफी देर लग गई। शुरूआत अच्छी हुई। ----राधिका पाल
जितना बोर्ड परीक्षा के तनाव के बारे में सुनते थे, ऐसा तो कुछ भी नहीं लगा। हिंदी वैसे भी मुझे बहुत पसंद है, काफी नंबर आएंगे। ---इल्मा अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article