{"_id":"6514782ad542320df802dcc4","slug":"girl-students-surrounded-dm-residence-na-news-c-222-1-sknp1019-3415-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्राओं ने डीएम आवास का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्राओं ने डीएम आवास का किया घेराव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएसजेएम विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के चलते अंकपत्रों में गड़बड़ी करने के आरोप लगाकर छात्राओं ने बुधवार को डीएम आवास का घेराव किया। समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन साैंपा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा रोड स्थित एनएकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार दोपहर डीएम संजय कुमार सिंह के आवास का घेराव किया। छात्राओं ने बताया कि सीएसजेएम विश्वविद्यालय की लापरवाही से छात्राओं के अंकपत्र में कई विषयों की परीक्षा देने के बाद भी शून्य अंक आए हैं। प्रवेश प्रत्र में विषय कोई और लिखकर आ गया। अंकपत्र में अपूर्ण लिखकर आ गया है।
इस कारण बैक पेपर फार्म भरने एवं अंकपत्र में सुधार के लिए काफी रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि वे आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसके कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्राओं का ज्ञापन कर्मचारियों के माध्यम से डीएम तक पहुंचाया गया। इस दौरान छात्रा जिया कुमारी, रीतू यादव, मुस्कान, शिवानी, नाजिया, जेबा अंसारी, रेशमा, सबा अंसारी, चांदनी प्रांशी, दिव्या, सोनम, संजना आदि मौजूद रहीं।