फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   girl Student body found hanging in Auraiya

औरैया: छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, परिजन नहीं बता सके आत्महत्या की वजह

Wed, 22 Jan 2020 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
girl Student body found hanging in Auraiya
मृतक आकांक्षा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में गांव शेरपुर सरैया में मंगलवार की रात ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

 
फफूूंद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया निवासी राघवेंद्र सिंह यादव उर्फ गुड्डू पुत्र बलवीर सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी ससुराल जिला कानपुर देहात के थाना रूरा के गांव निजामतपुर में अपनी पत्नी गीता देवी व छोटी पुत्री शिवानी को साथ लेकर गया था।
विज्ञापन

घर पर उसकी पुत्री आकांक्षा उर्फ सोनम, पिता बलवीर सिंह, मां त्रिवेणी देवी और 10 वर्षीय पुत्र शिवा थे। बताया कि मंगलवार की शाम को आकांक्षा ने घर पर खाना बनाकर सभी लोगों को खिलाया। खाने के बाद पिता बलवीर, मां त्रिवेणी और पुत्र शिवा घर के बाहर बने कमरे में सो गए।

आकांक्षा घर के ऊपर बने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब आकांक्षा काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो मां त्रिवेणी देवी ऊपर कमरे में पहुंची। जहां उन्होंने कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से आकांक्षा को लटका पाया।

त्रिवेणी देवी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और जानकारी उन्हें दी। पिता ने थाने में आत्महत्या की तहरीर दी है। मृतका आकांक्षा उर्फ सोनम औरैया स्थित तिलक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्र थी। वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed