फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl raped on the pretext of marriage, accused kept walking for three years, report filed

Mahoba Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन वर्ष तक टहलाता रहा आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 May 2023 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 03:49 PM IST
सार

Mahoba News: कबरई कस्बे में शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage, accused kept walking for three years, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले के कबरई कस्बे में शादी का झांसा देकर युवती का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। शादी से इनकार करने और मारपीट करने पर पीड़िता ने थाना कबरई समेत उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जनपद फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय युवती को महोबा के तमौरा गांव निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर ले आया। युवक कस्बा कबरई में किराये का मकान लेकर युवती का तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही, तो वह टहलाता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद में उसे पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसका विरोध करने पर तीन माह पहले उसके साथ मारपीट की गई और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक उसे अकेला छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- जांच कर होगी अग्रिम कार्रवाई
शुक्रवार की रात करीब दस बजे एक बार फिर युवक कमरे पहुंचा और युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारापीटा। शनिवार को पीड़िता ने थाना समेत उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed