फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl missing from platform, GRP denies

Kanpur News: प्लेटफार्म से लापता हुुई युवती, जीआरपी का इन्कार

Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from platform, GRP denies
इटावा। इटावा जंक्शन पर चार दिन पहले गायब हुई किशोरी का अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है। बेटी के गायब होने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रही है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि वह उनके यहां का मामला नहीं है।
विज्ञापन

इटावा के कांशीराम कालोनी निवासी सीमा ने बताया कि वह 13 वर्षीय पुत्री महक के साथ 18 फरवरी को शिकोहाबाद जा रही थी। उसे इटावा जंक्शन से गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन आने के दौरान पुत्री अचानक लापता हो गई। चार दिन बीत गए है लेकिन अभी तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि वह शिकायत लेकर जीआरपी में गई थी लेकिन बिटिया का फोटो बहुत पुराना होने पर उसे वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

साथ ही कुछ दिनों पुराना ही फोटो लाने को बोला। महिला का आरोप है कि जब वह फिर से नया फोटो लेकर गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही कहा कि अभी तक जीआरपी ने उसकी तहरीर नहीं ली है। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेष निगम ने कहा कि इटावा जंक्शन का मामला नहीं है। इसके बाद भी सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। महिला ने नया फोटो लाने को कहा था। महिला के आने पर उसकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed