शोहदों के चंगुल में ऐसी फंसी ‘बहादुर बिटिया’, किसी को दांतों से काटा तो किसी को बैग से मारा
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दरियाव निवासी सोनी पुत्री रामचंद्र नगर के सीजेएस डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे वह कालेज से एक निजी बस से घर लौट रही थी। नादेमऊ रोड पर ग्राम बहादुरपुर मझिगवां के पास मैजिकसवार चार युवकों ने मैजिक को बस के आगे करके रोका और सोनी को खींचकर जबरन नीचे उतार लिया। ये लोग उसे मैजिक में खींचने लगे तो बहादुर युवती इनसे भिड़ गई। युवकों द्वारा उसे अगवा करने की कोशिश को उसने नाकाम कर दिया। उसने किसी को दांतों से काटा तो किसी को बैग से पीटा आखिर उसने खुद को किडनैप होने से बचा लिया।
बीस मिनट तक हुई गुत्थमगुत्था
दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया
तमाशबीन बने रहे लोग