फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl kidnapped from platform, found by GRP

Kanpur News: प्लेटफार्म से बच्ची का अपहरण, जीआरपी ने खोज निकाली

Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from platform, found by GRP
कानपुर। सेंट्रेल स्टेशन के प्लेटफार्म पर अपनी मां के साथ मौजूद नौ साल की बच्ची का बुजुर्ग ने स्टाल से कुरकुरे दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। समय रहते जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे कुछ ही घंटों में खोज निकाला। हालांकि, अपहर्ता मौका पाकर भाग निकला। कानपुर देहात के मंगलपुर, औरंगाबाद निवासी अनुजा के तीन बेटियां होने की वजह से उसका पति रम्मू आए दिन पीटता था। शनिवार को दंपती में फिर से विवाद हुआ तो अनुजा अपनी तीन माह, छह साल और नौ साल की बेटियों को लेकर पुखरायां से ट्रेन पकड़ कानपुर सेंट्रल आ गईं। रविवार की शाम पौने सात बजे एक अपरिचित उनके पास आकर बैठ गया। बातचीत कर नजदीकी बढ़ाई। नौ साल की बेटी को कुरकुरे दिलाने के लिए बहाने ले स्टाल की ओर ले गया और अचानक गायब हो गया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई तो कैमरे चेक किए। बुजुर्ग बच्ची को ले जाता कैद हुआ। स्टेशन के आउटर की तरफ पहुंची टीम को बच्ची एक जगह बैठी मिली लेकिन बुजुर्ग भाग निकला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed