{"_id":"5e42a14b8ebc3ee5ed1e8fd0","slug":"girl-hanged-herself-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई छात्रा फोन पर कर रही थी किसी से बात, मां ने फोन छीनकर फेंका, सुबह कमरे में मिली बेटी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई छात्रा फोन पर कर रही थी किसी से बात, मां ने फोन छीनकर फेंका, सुबह कमरे में मिली बेटी की लाश
Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में मां की डांट से नाराज होकर आईटीआई की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसे फंदे से लटका देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
इसके बाद पंचनामा करके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी कारपेंटर राजेंद्र विश्वकर्मा की बेटी स्नेहा (18) काकादेव के पांडुनगर से आईआईटी की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक स्नेहा कल शाम कॉलेज से घर पहुंची तो किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी।

मां अनिता ने उसकी बातें सुन ली और फटकार लगाते हुए फोन छीनकर घर के पीछे खाली प्लाट में फेक दिया। इसे लेकर मां बेटी में काफी देर तक नोकझोक हुई। नाराज होकर स्नेहा सोने चली गई। देर रात तक परिवार केअन्य सदस्य उसे समझाते रहे। सुबह करीब 9 बजे स्नेहा सो कर उठी और नहाने चली गई।
बाथरुम से निकलकर कपड़े बदलने कमरे गई। इसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं आई। छोटे भाई देवल और बहन नेहा ने आवाज लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसपर में पीछे की तरफ बनी खिड़की से झांककर देखा गया तो वह चादर के फंदे से पंखे के सहारे लटकी हुई थी।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे फंदे से उतारकर पास केएक अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कल्याणपुर अजय सेठ का कहना है कि परिजनों ने मां की डांट से नाराज होकर स्नेहा के आत्महत्या करने की जानकारी दी है। लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।