फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl hanged after video call with young man

Kanpur News: युवक से वीडियो कॉल के बाद युवती फंदे पर लटकी

Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Girl hanged after video call with young man
इटावा। युवक से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के युवक पर युवती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी मिलन पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि चाचा ब्रजेश कुमार का घर गांव में ही है। शुक्रवार को उनके घर पर बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। पूरा परिवार वहीं गया हुआ था। मां अनीता देवी ने शाम को बहन कामिनी (21) को किसी काम से घर भेजा था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो बहन फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और बहन को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिलन ने बताया कि गांव के ही बंटी यादव की वीडियो कॉल बहन के मोबाइल में मिली है। कामिनी बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। आईटीआई चौराहा पर बच्चों को कोचिंग पढ़ाती थी। वह दो भाइयों इकलौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां ने थाने में तहरीर में बताया कि दो साल से बंटी शादी का झांसा देकर बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। कहीं और शादी करने पर कामिनी को पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed