{"_id":"5f86cbba8ebc3eefba4129b9","slug":"girl-found-alive-after-two-and-a-half-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जिस युवती को मृत बताया वह ढाई साल बाद जीवित मिली, ऐसे खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जिस युवती को मृत बताया वह ढाई साल बाद जीवित मिली, ऐसे खुला मामला
Wed, 14 Oct 2020 07:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
ढाई साल बाद युवती के जिंदा मिलने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के शेरपुरकला गांव के पास 2 अप्रैल वर्ष 2018 को 20 वर्षीय युवती का शव मिला था। सदर के मोहल्ला जुराखनखेड़ा निवासी योगेंद्र अवस्थी ने पत्नी श्रद्धा के रूप में शव पहचान कर मोहल्ले के ही प्रमोद कुमार लोधी पर 2 अप्रैल 2018 को हत्या कर पत्नी के शव को जलाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। एक माह पहले डीएनए रिपोर्ट में सैंपल मैच नहीं हुआ। जिस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जिस युवती की हत्या की बात उसके पति ने कही थी उसे पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमदनगर से बरामद किया है।
पूछताछ में ज्योति ने बताया पति की प्रताड़ना से आजिज आकर वह महाराष्ट्र अहमदनगर चली गई थी। जहां एक नर्सिंगहोम में जॉब कर रही थी। वहां पर उसने एक्सिस बैंक का एटीएम एप्लाई किया था। जिसमें उसने अपना आधार कार्ड लगाया था।
विज्ञापन
आधार कार्ड का पता उसके घर उन्नाव का था, जिस पर एटीएम उसके घर पहुंच गया। एटीएम के पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं हत्या के आरोप से घिरे प्रमोद कुमार का मामला ट्रायल पर चल रहा था।
अब पुलिस 169 की रिपोर्ट कोर्ट में देकर प्रमोद को क्लीन चिट देने की तैयारी कर रही है। जुलाई 2019 में आरोप से घिरे प्रमोद कुमार को हाई कोर्ट से बेल मिल गई थी 14 माह जेल में रहने के बाद वह घर लौटा था। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रमोद व उसके पिता ने एसपी आनंद कुलकर्णी को शुक्रिया कहा।