{"_id":"5d2a12598ebc3e6d117f1e44","slug":"girl-drowning-in-water-and-found-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क बनाने के लिए खोद दी गहरी खंती, मां के साथ ननिहाल जा रही बच्ची की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क बनाने के लिए खोद दी गहरी खंती, मां के साथ ननिहाल जा रही बच्ची की पानी में डूबने से मौत
Sat, 13 Jul 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोदा जिसमें डूबकर बच्ची की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के किशुनखेड़ा में घर के पास खेल रही छह साल की बच्ची की सड़क निर्माण के लिए खोदी गई पानी भरी खंती में डूबकर मौत हो गई। वह एक साल से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने घटना की जांच कराने और ठेकेदार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश करने की बात कही है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के किशुनखेड़ा से मुरैता गांव तक तीन किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। दो महीने पहले सड़क के दोनो ओर की खंती से मिट्टी निकाल कर सड़क को ऊंचा किया गया था। शुक्रवार शाम को मायके किशुनखेड़ा में रह रही सुषमा की बेटी गरिमा (6) घर के पास ही खेल रही थी।

एसडीएम बोले कराएंगे जांच, मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास
साथ में गांव के कुछ और बच्चे भी थे। इसी दौरान वह पानी भरी खंती में गिर गई। बच्चों उसके घरवालों को जानकारी दी। परिजन पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद बच्ची को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान करुणाशंकर द्विवेदी की सूचना पर पुरवा कोतवाली के एसएसआई राजकुमार सरोज पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के नाना दयालु ने बताया कि सुषमा की शादी दस साल पहले बीघापुर के सेहरामऊ निवासी दिलीप से हुई थी। एक वर्ष से वह मायके में रह रही है। बताया कि गरिमा दो बहनों में बड़ी थी। बेटी की मौत से सुषमा का बुराहाल है। पुरवा कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधान की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम बीघापुर प्रभुदयाल ने बताया कि सड़क बनाने के दौरान आवश्यकता होने पर सड़क के दोनों तरफ सरकारी जमीन की मिट्टी निकाली जाती है।
हालांकि बस्ती के आसपास हो तो खतरे को देखते हुए मिट्टी न निकालने का प्रावधान है। बताया कि घटना में परिवार के लोगों की लापरवाही भी सामने आई है। फिर भी वह जांच कराएंगे अगर ठेकेदार की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। बताया कि परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।