{"_id":"65e07a3bb170b5114c0db2af","slug":"girl-dies-due-to-car-collision-in-hardoi-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मासूम छात्रा को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मासूम छात्रा को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Thu, 29 Feb 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:10 PM IST
सार
Hardoi News: बेकाबू कार की टक्कर से मासूम छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नित्या की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से चालक कार समेत भाग निकला। सुरसा थाना क्षेत्र के जगतपुरवा निवासी अखिलेश की पुत्री नित्या (7) आंगनबाड़ी केंद्र में चलने वाले प्री स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार को गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर नित्या घर जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुरसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाई बहनों में छोटी थी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन