{"_id":"5e6fbdb28ebc3ea7ea2faf7d","slug":"girl-died-by-drowning-in-a-bucket-full-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरी बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत, गिलास निकालने के प्रयास में सिर के बल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरी बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत, गिलास निकालने के प्रयास में सिर के बल गिरी
Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में घर में अकेली एक मासूम खेलती हुई बाथरूम में पानी भरी रखी बाल्टी में पड़े गिलास को निकालने के प्रयास में सिर के बल गिर पड़ी। इससे वह डूब गई। कुछ देर में लौटे परिजन उसे लेकर निजी डाक्टर के पास पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रमन्ना गुलजारबाग गांव के मजरा नया नगला निवासी रामवीर कुशवाह की 21 माह की पुत्री अंजू सोमवार को सुबह 11 बजे घर में अकेली थी। उसकी मां रूबी देवी दरवाजे पर चली गईं। इसी समय वह बाथरूम में रखी बाल्टी के पास पहुंच गई। बाल्टी आधी से ज्यादा पानी से भरी थी।
उसमें पड़ा गिलास देख बच्ची ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सिर के बल गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब मां रूबी लौटी, तो उसे बाल्टी में डूबा देख चीखने लगी। परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता रामवीर कुशवाह पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रामवीर खेती करते हैं।