फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl committed suicide, kanpur dehat up

यूपी: पढ़ाई के लिए पैसे न दे पाया पिता, बेटी ने लगा ली फांसी, मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

Sat, 28 Aug 2021 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Aug 2021 09:53 PM IST
सार

मजदूरी न मिलने का हवाला देकर पिता ने जल्द रुपये का इंतजाम करने की बात कही थी। वहीं शनिवार को भी पिता को मजदूरी नहीं मिली तो दुखी होकर शिवानी ने शाम को कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
girl committed suicide, kanpur dehat up
शिवानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में स्कूल में प्रवेश व किताबें खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने दोपहर में पिता से सात सौ रुपये मांगे थे। वहीं पिता ने काम मिलने पर रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन


शाम को अनहोनी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दयानतपुर गांव निवासी सुधीर मजदूरी करता है। उसकी पुत्री शिवानी (14) ने इसी वर्ष कांधी गांव स्थित अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज से कक्षा आठ उत्तीर्ण किया था। अब नौवीं में उसका प्रवेश होना था।
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव की कुछ सहेलियां दो दिन पहले कॉलेज गई थी। इस पर शिवानी ने उसने जानकारी की तो उन्होंने फीस व किताबों आदि के लिए सात सौ रुपये की जरूरत बताई थी। इधर स्कूल खुलने की बात कह शिवानी ने शुक्रवार को पिता से रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने का हवाला देकर पिता ने जल्द रुपये का इंतजाम करने की बात कही थी। वहीं शनिवार को भी पिता को मजदूरी नहीं मिली तो दुखी होकर शिवानी ने शाम को कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो मां सीमा कमरे में पहुंची। बेटी का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। अनहोनी पर मां, छोटा भाई मनीष व पिता रोने बिलखने लगे।
 

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुधीर ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से मजदूरी नहीं मिली है। आर्थिक तंगी से किसी तरह से गुजर बसर कर रहा है। मजदूरी मिलने पर बेटी को रुपये देने की बात कही थी, लेकिन शाम को उसने फांसी लगा ली।

सिकंदरा थाने के दरोगा केपी सिंह ने बताया छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कांधी के अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने बताया कि सितंबर में स्कूल खुलना है। अभी किसी बच्चे से फीस नहीं मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed