फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl committed suicide after groom side refused to marry her In Kannauj

UP: 'विपिन कहीं चला गया है, ये शादी नहीं हो सकती...', अचानक वर पक्ष ने फोन कर कही ये बात; आहत युवती ने दी जान

Mon, 03 Feb 2025 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

कन्नौज में वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालशाहपुरवा की यह घटना है। 14 फरवरी को युवती की बरात आनी थी।

विज्ञापन
Girl committed suicide after groom side refused to marry her In Kannauj
Girl suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के इंदरगढ़ इलाके में घर पर बेटी की शादी की तैयारी चल रहीं थीं, अचानक वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता वर पक्ष से बात करने के लिए चले गए। उधर, बेटी ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


इंदरगढ़ के ग्राम लालशाहपुरवा निवासी लाली (20) बीए उत्तीर्ण कर चुकी थी। पिता बहादुर सिंह ने बताया कि लाली की शादी औरैया के थाना अछल्दा के ग्राम सेऊपुर निवासी विपिन राजपूत के साथ शादी तय हुई थी। 26 जनवरी को गोद भराई थी। 
विज्ञापन


छह को तिलक और 14 फरवरी को बरात आनी थी। घर पर शादी की तैयारी थीं। रविवार की सुबह विपिन के पिता संतोष राजपूत का फोन आया कि विपिन कहीं चला गया है। इसलिए शादी नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहते हुए संतोष राजपूत ने कॉल काट दी। इसके बाद लाली ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी कुसुमा देवी ने बेटी के शव को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

तिलक के चार दिन पहले युवक फरार
छह फरवरी को बहादुर सिंह को बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए सेऊपुर जाना था। घर पर तिलक की सभी तैयारियां हो गई थीं। अचानक से चार दिन पहले विपिन घर से फरार हो गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि घर पर बिना बताए ही विपिन चला गया। विपिन के पिता ने फोन कर बेटे के जाने की जानकारी दी और शादी से इन्कार कर दिया। मामले की जानकारी करने के लिए लाली के पिता सेऊपुर जाने के लिए निकले ही थे कि बेटी के जान देने की खबर मिल गई और वह वापस लौट आए।

 

घर पर बजनी थी शहनाई, मच गया कोहराम
बहादुर सिंह की छह बेटियों में लाली तीसरे नंबर पर थी। सबसे छोटा बेटा अलंकार है। दो बेटियों की शादी हो गई थी और अब तीसरी बेटी की शादी होने वाली थी। घर पर शहनाई बजने की तैयारी चल रही थी। पता नहीं वो कौन सी घड़ी थी, जब विपिन के पिता ने फोन कर शादी से इन्कार कर दिया और उसके कुछ ही घंटे के बाद घर पर मातम पसर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed