बालिका से दुष्कर्म का मामला: तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा, नशीला पदार्थ पिलाकर किया था कुकृत्य, चार टीमें गठित
Hamirpur Crime: थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा बालिका की मां की तहरीर पर तांत्रिक रामसनेही अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशीष यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में झाड़फूंक के बहाने बालिका को जंगल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले में तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि तांत्रिक ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात की गोलियां भी खिला दीं थीं।
चिकासी थाने के एक गांव निवासी महिला ने गांव के तांत्रिक पर 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि वो पति के साथ दिल्ली में मजदूरी करती है। दो बेटियां और एक बेटा गांव में रहते हैं। मार्च में 14 वर्षीय बेटी की तबियत खराब होने पर तांत्रिक रामसनेही अहिरवार को दिखाया।
तांत्रिक उतारा करने के बहाने जंगल में ले गया। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद बेहोशी की हालत में बालिका से दुष्कर्म किया। होश में आने पर माता, पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। आरोप है तांत्रिक ने धमकी देकर बालिका से कई बार दुष्कर्म किया।
गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
इस बीच तीन माह का गर्भ ठहरने पर जबरन गर्भपात की गालियां खिला दीं। इसके बाद बालिका ने फोन पर अपनी मां को पूरी घटना बताई। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा बालिका की मां की तहरीर पर तांत्रिक रामसनेही अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।