फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl child deat from the current of neighbour cooler

पड़ोसी के कूलर से चिपककर बच्ची की मौत

Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Girl child deat from the current of neighbour cooler
नौबस्ता में गुरुवार रात पड़ोसी के कूलर से उतरे करंट की चपेट में आने से नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम इलाकाई बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के साथ एक और मासूम करंट की चपेट में आया लेकिन इलाकाई लोगों के देख लेने की वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि पिता के लापरवाही का आरोप लगाने पर पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


आवास-विकास हंसपुरम निवासी रामाकांत दादानगर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी माया, बेटा निखिल, बेटी संजीवनी और आकांक्षा उर्फ गौरी (9) थी। रामाकांत ने बताया कि आकांक्षा छोटे भाई निखिल और इलाकाई बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच वह पड़ोसी रामानुज दीक्षित के कूलर के पास आ गई, जिसमें उतरे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। उसके साथ ही मासूम कृष्णा भी करंट से चिपक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों की नजर बच्चों पर पड़ी तो किसी तरह दोनों को छुड़ाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आकांक्षा को हैलट रिफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed