{"_id":"5fdba4e58ebc3e3f755dfd97","slug":"girl-beaten-with-slipper-to-boy-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शोहदे को युवती ने चप्पल से पीटा, पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: शोहदे को युवती ने चप्पल से पीटा, पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो वायरल
Fri, 18 Dec 2020 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवती ने शोहदे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में नगर के पश्चिमी बाईपास पर एक युवती ने छेड़खानी करने पर शोहदे को चप्पल से पीटा। भीड़ के कहने पर शोहदे ने युवती के पैर छूकर माफी मांगी, तब उसे जाने दिया गया। इसी का वीडियो वायरल होने पर यह मामला चर्चा में आ गया है।
नगर के पश्चिमी बाईपास पर एक शोहदे ने युवती को रोक लिया और उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। जिस पर युवती भड़क गई। युवती ने जैसे ही शोहदे को डांटा, तभी शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शोहदे को घेर लिया।
युवती ने बताया कि यह शोहदा लगातार पीछा करता है और अब फोन नंबर मांग रहा था। भीड़ के उकसाने पर युवती ने अपनी चप्पल उतारकर शोहदे की पिटाई कर दी। शोहदा भीड़ की कार्रवाई का विरोध करता रहा। पिटाई के बाद मौजूद लोगों ने शोहदे से युवती के पैर छूकर माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन
पैर छूने के बाद भीड़ ने युवक को मौके से जाने दिया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।