{"_id":"6acfd6e66500f6ca000e1bba","slug":"electricity-substation-to-be-built-at-a-cost-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157765-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छह करोड़ 86 लाख से बनेगा बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छह करोड़ 86 लाख से बनेगा बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
फोटो :39: कसावा में बिजली उपकेंद्र के लिए फावड़ा चलाकर शिलान्यास करतीं विधायक अर्चना पांडेय साथ में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत।
50 गांवों को मिलेगा लाभ, चार माह में आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद
-ऊर्जा राज्यमंत्री और ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। क्षेत्र के 50 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए छह करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से कसावा में बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत और विधायक अर्चना पांडेय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उपकेंद्र से चार माह में बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
विधायक ने बताया कि बिजली उपकेंद्र के निर्माण के लिए छह करोड़ 86 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। क्षेत्र के ग्रामीण पिछले चार वर्षों से बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उपकेंद्र के निर्माण के लिए पहले भी कई बार भूमि पूजन हुआ, लेकिन बजट और अन्य कारणों से काम शुरू नहीं हो सका। अब बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय में निर्माण पूरा हो सके। भूमि पूजन के दौरान एसडीओ संदीप साहू, एसडीओ संजय यादव, एई प्रवीण कुमार, बहवलपुर उपकेंद्र के जेई विकास गौतम और जेई सत्येंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठाकुर, राजेश भदौरिया, सत्यपाल सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, पुनीत दुबे और ग्राम प्रधान मुकेश चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इनसेट
बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी संजय यादव से बिजली कटौती की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बिजली काट दी जाती है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के कारण बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे-छोटे काम कराने के लिए भी रुपये मांगे जाते हैं। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या की जानकारी नहीं थी। संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या की जानकारी ली जाएगी। लाइनमैन की कार्यशैली और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी।