फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl and boy hanged himself in banda

किशोर फंदे पर झूला, घंटेभर बाद पड़ोसी किशोरी ने दी जान, दोनों आत्महत्याओं के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं

Sat, 14 Mar 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
girl and boy hanged himself in banda
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके एक घंटे बाद ही उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोहरी आत्महत्याओं को लेकर जहां प्रेम-प्रसंग चर्चाएं भी हैं, वहीं परिजन और पुलिस इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किशोर के परिजनों का कहना है कि फीस न जमा होने पर स्कूल में डांट-डपट दिए जाने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की। शाम करीब 4 बजे गांव के 16 वर्षीय किशोर ने घर के अधबने पक्के कमरे में गाटर से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा इत्यादि भर रही थी उसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे किशोर के घर से तकरीबन 500 मीटर दूर एक किशोरी ने घर की अटारी में अपने दुपट्टे से फंदा बना फांसी पर झूल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर पड़ोसी गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में 9वीं में पढ़ता था। पिता सूरत में मजदूरी करता है। किशोर भी उनके साथ में सूरत में रह रहा था। परीक्षा देने आया था। पोस्टमार्टम हाउस में चाचा ने बताया कि शुक्रवार को किशोर स्कूल में परीक्षा देने गया था। फीस न जमा होने पर वहां प्रधानाचार्य ने उसे डांटा-डपटा और परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया।

हालांकि मां ने अगले दिन फीस जमा करने की बात कही थी। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य का कहना है कि किशोर से फीस मांगी गई थी। वह यह कहकर स्कूल से घर चला गया कि फीस लेकर आता है। फिर लौटकर नहीं आया। उधर, मृतक किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री गांव के प्राइवेट स्कूल में 5वीं में पढ़ती थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

आत्महत्या की वजह नहीं पता। उधर, यह भी चर्चा रही दोहरी आत्महत्याएं प्रेम प्रसंग से जुड़ी भी हो सकती हैं। हालांकि दोनों के ही परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की। उधर, कमासिन थाना निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों आत्महत्याओं की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का प्रकरण प्रतीत नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed