फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gift of six special trains on festival

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...त्योहार पर छह स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 09:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Mar 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Gift of six special trains on festival
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रेलवे ने होली पर घर आने व वापस लौटने वालों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का शेड्यूल जारी किया है। जिसमें रिजर्वेशन कराए जा सकते हैं। ये ट्रेनें अमृतसर, दिल्ली, सिकंदराबाद आदि शहरों के लिए हैं।  
विज्ञापन


ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी 
- 07003 सिकंदराबाद से 25 मार्च यानी कि गुरुवार को रात 21.25 बजे चलेगी। काजीपेट, बल्लारशाह होते हुए कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन रात 23.05 बजे आएगी और पांच मिनट बाद गोरखपुर को रवाना हो जाएगी और वहां दूसरे दिन यानी शनिवार को सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

- 07004 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 मार्च को 17:25 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर रात 00.40 बजे आएगी। पांच मिनट रुककर गुरुवार सुबह 4.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04145 कानपुर से अमृतसर को 17:50 बजे 5 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04146 स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को अमृतसर से 12:45 बजे चलकर बालामऊ, बरेली के रास्ते होते हुए कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन 4:50 बजे आएगी। - 05903 स्पेशल ट्रेन तिनसुकिया से 24 मार्च को 18:05 बजे चलकर दूसरे सुबह 6:30 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद कानपुर से चलकर दोपहर 13:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 
- 05907 स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से 23 मार्च को 19:05 बजे चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल पर सुबह 6:30 बजे आएगी और पांच मिनट रुककर दिल्ली के लिए चल देगी। वहां पर उसी दिन दोपहर 13:15 बजे पहुंचाएगी।


झांसी, मानिकपुर के लिए एक अप्रैल से अनारक्षित ट्रेनें
झांसी, मानिकपुर के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से एक अप्रैल से 30 जून तक दो अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनका स्टॉपेज सभी स्टेशनों पर होगा।  एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01802 अनारक्षित एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर एक बजे मानिकपुर पहुंचेगी। मानिकपुर से यह 3:45 बजे चलेगी और रात 10:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01813 झांसी से सुबह 9:50 बजे चलेगी और दोपहर बाद 3:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। कानपुर से यह ट्रेन सुबह 7:05 बजे चलकर दोपहर 2:35 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed