{"_id":"66d4d267a821231dd2023da4","slug":"gic-sindos-won-the-basketball-competition-etawa-news-c-216-1-etw1002-115442-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीआईसी सिंडौस ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीआईसी सिंडौस ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
फोटो 20::
प्रतियोगिता में चार टीमों ने किया प्रतिभाग, मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को एक निजी स्कूल के मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीआईसी सिंडौस की टीम ने जवाहर इंटर कॉलेज को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
इससे मुख्य अतिथि एडीआईओएस डाॅ. मुकेश सिंह एवं प्रधान लिपिक राकेश चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज सिंडौस, जवाहर इंटर कॉलेज बुआपुर, जोधा सिंह इंटर कालेज हरकुपुर और इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस व जवाहर इंटर कॉलेज बुआपुर के बीच खेला गया। जिसमें सिंडौस की टीम ने बुआपुरा की टीम को 35-25 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शाहिद अख्तर, मनोज यादव, परम यादव, जय प्रकाश, कुलदीप सिंह, सचिन, अजय, प्रियांशु व अश्वनी ने निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी सिंडौस के शिक्षक एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव की देखरेख में हुआ। पूर्व जिला क्रीड़ा सचिव इंद्र नारायण पांडे, आशुतोष नारायण, प्रधान सज्जन सिंह, प्रधानाचार्य राजेश दीक्षित रहे।