फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   GI tag protects the identity of the product: Dr. Rajnikanth

उत्पाद की पहचान को संरक्षित करता है जीआई टैग : डाॅ. रजनीकांत

Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
GI tag protects the identity of the product: Dr. Rajnikanth
जीआई के बारे में जानकारी देते पूर्व छात्र डॉ. रजनीकांत - फोटो : संस्थान
कानपुर। जीआई पंजीकरण के लिए किसी संस्था व संगठन की ओर से चेन्नई मुख्यालय में आवेदन किया जाता है। जहां किसी उत्पाद के विशिष्ट गुणों, भौगोलिक पहचान के आधार पर पंजीकरण हो जाता है।
विज्ञापन


जीआई टैग किसी विशिष्ट क्षेत्र से जुड़े उत्पाद की विशिष्ट पहचान को संरक्षित करता है। यह बातें मुख्य अतिथि जीआई मैन के नाम से पहचाने जाने वाले सीएसए के पूर्व छात्र डाॅ. रजनीकांत द्विवेदी ने कहीं।
विज्ञापन


वह गुरुवार को विश्वविद्यालय की ओर से उत्पादों के भौगोलिक संकेत (जीआई), संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआई टैग से यह तय हो जाता है कि उपभोक्ताओं को असली उत्पाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने वैज्ञानिकों से कहा कि जिले के विशिष्ट उत्पादों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराएं। जीआई के पंजीकरण से लाभ केवल कृषकों को ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े वैज्ञानिकों, व्यापारियों के साथ ही अनेक लोगों को भी होता है।


मौके पर उपनिदेशक कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार डाॅ. सुग्रीव शुक्ला, प्रो. डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. विजय कुमार यादव, डाॅ. आरके यादव, डाॅ. केशव आर्य, डाॅ. वीके त्रिपाठी सहित अन्य वैज्ञानिक ममौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed