फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GI Tag: CM gave GI tag certificate to Shajar stone of Banda

GI Tag: विदेशों में भी पहचान बनाएगा बांदा का शजर पत्थर, सीएम ने दिया जीआई टैग प्रमाण पत्र

Tue, 27 Jun 2023 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 08:19 PM IST
सार

Banda News: एक जिला एक उत्पाद में शामिल बांदा के शजर पत्थर को जीआई टैग का प्रमाण पत्र मिल गया है। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री राकेश सचान ने केन हस्त शिल्प उत्पाद समिति के अध्यक्ष द्वारिका सोनी व महामंत्री संकल्प शुक्ला (गौरव) की टीम को जीआई टैग प्रमाण पत्र सौंपा।

विज्ञापन
GI Tag: CM gave GI tag certificate to Shajar stone of Banda
मुख्यमंत्री के हाथों जीआई टैग प्रमाण पत्र लेते हुए द्वारिका सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जिला एक उत्पाद योजन के तहत बांदा के शजर पत्थर को जीआई टैग मिल गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जीआई टैग का प्रमाण पत्र लोक भवन लखनऊ में केन हस्त शिल्प उत्पाद समिति के अध्यक्ष द्वारिका सोनी व महामंत्री संकल्प शुक्ला (गौरव) की टीम को सौंपा। जीआई टैग मिलने के बाद शजर पत्थर को अब देश में ही नहीं विदेशों में भी नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


शजर पत्थर से आभूषण व कलाकृतियां बनाने वाले कारीगरों के हुनर को नई दिशा मिलेगी। साथ ही कारीगरों की बनाई गई कलाकृतियों को उचित कीमत भी मिलेगी। कारोबार करने के लिए बिना किसी रुकावट के सस्ते दर पर सरकार ऋण भी उपलब्ध कराएगी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रदेश के 11 उत्पादों में शजर पत्थर जीआई टैग के लिए शामिल किया गया था। बुंदेलखंड के शजर पत्थर को इस मुकाम तक पहुंचाने में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त द्वारिका सोनी का अहम योगदान रहा है। शजर पत्थर का जीआई टैग मिलने पर जन प्रतिनिधियों सहित व्यापारियों व समाजसेवियों और अधिकारियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed