फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur road accident, Truck crushed bike riders, painful death of two students, returning after coaching

घाटमपुर सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, कोचिंग पढ़कर लौट रहे थे वापस

Sat, 17 Jun 2023 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

Ghatampur Road Accident: पतारा में तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Ghatampur road accident, Truck crushed bike riders, painful death of two students, returning after coaching
Ghatampur Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के पतारा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा डाला। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन

पतारा कस्बा निवासी अभिषेक (18) पुत्र विनोद दिवाकर इंटर का छात्र था और कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। शनिवार सुबह वह कोचिंग सेंटर से पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। उसके साथ में रायपुर गांव निवासी दोस्त अंकुश (22) पुत्र राकेश कुमार भी था।
विज्ञापन

दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी हाईवे पर पहुंचते ही ही विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे छात्रों को कुचलता हुआ भाग निकला। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ा
शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद भागे ट्रक को राहगीरों ने दौड़ाकर धरमपुर बंबा के पास पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed