फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gharial swallowed a man who was filling water from Chambal river in etawah

इटावा: चंबल नदी से पानी भर रहे युवक को 15 फीट लंबे मगरमच्छ ने निगल लिया

Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gharial swallowed a man who was filling water from Chambal river in etawah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
इटावा के बढ़पुरा थाना के सेंचुरी क्षेत्र में बुधवार को चंबल नदी से पानी भरते समय एक युवक को 15 फीट लंबे मगरमच्छ ने चबा लिया। युवक नदी के किनारे उगाई गई हरी सब्जियों की सिंचाई के लिए पानी भर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह करीब दस बजे यह घटना घटी। सूचना मिलने पर बढ़पुरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मड़ैया बढ़पुरा गांव निवासी किसान राम खिलाड़ी के 25 वर्षीय बड़े बेटे सोनू ने गांव से करीब दो किमी दूर चंबल नदी के किनारे हरी सब्जियों की फसल बोई हुई है। सोनू गांव के ही साथी पप्पू के साथ इन हरी सब्जियों को पानी लगाने गया था।

सोनू एक डब्बा लेकर नदी से पानी भरकर सब्जियों की क्यारियों में डाल रहा था। नदी से पानी भरते समय अचानक एक मगरमच्छ निकला और पलक झपकते ही उसने सोनू को चबा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पानी में चला गया। यह भयावह हादसा देख पप्पू चीखता चिल्लाता हुआ गांव पहुंचा और घरवालों को जानकारी दी। आनन फानन में सोनू के माता-पिता और भाई-बहन समेत गांववाले मौके पर पहुंचे।

रोना पिटना मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस जगह पर सब्जियां उगाई गईं हैं। वहां काफी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। तमाम मगरमच्छों की लंबाई लगभग 15 फीट या उससे भी अधिक है।
विज्ञापन

पप्पू के अनुसार जिस मगरमच्छ ने सोनू को चबाया उसकी लंबाई भी 15 फीट के करीब रही है। जमीन का यह हिस्सा प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में आता है। बावजूद इसके आसपास गांव के लोग यहां वर्षों से हरी सब्जियां उगा रहे हैं।

घड़ियाल मछली जैसे छोटे जीव ही खा सकता है। मगरमच्छ ही इंसान या बडे़ जीवों पर हमला करता है। अगर ऐसा हुआ है तो मगरमच्छ ने हमला किया है। - वीके सिंह, निदेशक, लायन सफारी   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed