फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Received medals and degrees Studenton face bloom

मेडल और डिग्री पाकर खिले स्टूडेंटों के चेहरे

Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Received medals and degrees Studenton face bloom
मेडल व डिग्री प्राप्त करने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : kanpur

विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, वानिकी, उद्यान, इंजीनियरिंग और पीएचडी के 544 स्टूडेंटों को डिग्री दी गई। बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) के छात्र नीरज कुमार सहित 30 मेधावियों को चांसलर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। इससे गदगद स्टूडेंटों ने उत्तरी को गले से उतारकर हवा में लहरा दिया। प्रशासनिक भवन के सामने ही मैदान में हिप हिप हुर्रे... का नारा बुलंद करके जश्न मनाया। नीरज कुमार को सर्वाधिक पांच मेडल मिले हैं। 8000 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया।
दीक्षांत समारोह का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक और पद्म भूषण डॉ. रामबदन सिंह ने किया। इसके बाद राज्यपाल ने डीएनए फिंगर प्रिंट इंस्टीट्यूट हैदराबाद के अध्यक्ष और हाइब्रिड राइस के जनक कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. ईए सिद्दीक को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी ने कृषि विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी और प्रगति रिपोर्ट रखी, फिर चांसलर गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल के विजेताओं को डायस पर बुलाकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कृषि तकनीक और उन्नत प्रजाति के बीज पर आधारित पांच किताबों का विमोचन भी किया। साथ ही कहा कि अब युवा विज्ञानियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डिग्री लेने वालों को अब अपने परिवार के साथ देश और समाज के लिए काम करना चाहिए। देश में फसलों की पैदावार बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले तीन सालों में भारत दुनिया का सबसे युवा देश होगा। चायना काफी पीछे हो जाएगा। इस मौके पर डीन एग्रीकल्चर प्रो. राजेंद्र प्रसाद, रजिस्ट्रार प्रो. राजेंद्र सिंह, डीन होम साइंस डॉ. नीलिमा कुंअर, प्रो. यूके त्रिपाठी, प्रो. पूनम सिंह, डॉ. नौशाद खान, डॉ. वेद रतन, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. सीपी सचान, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. मिथिलेस वर्मा और डॉ. मुकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed