फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six million people free gas connection

छह लाख लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन

Tue, 29 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six million people free gas connection
गैस - फोटो : file photo

विज्ञापन
कानपुर। जिले के छह लाख गरीबों को अप्रैल से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। चूल्हा, रेगुलेटर और पहली गैस रिफिल का भी इनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए रसोई गैस एजेंसी पर आवेदन करना होगा। मुफ्त कनेक्शन महिला कार्डधारक के नाम पर ही जारी होगा।

 अभी तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल कार्डधारकों को रसोई गैस कनेक्शन की सिक्योरिटी मनी नहीं देनी पड़ती थी। उन्हें चूल्हा, रबड़, पहली रिफिल का पैसा देना पड़ता था। अब केंद्र सरकार ने धुआं रहित रसोई अभियान के तहत गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देने का फैसला लिया है। आईओसी के रीजनल सेल्स अफसर खुशमीत सिंह ने बताया कि गरीबों को यह सुविधा अप्रैल माह से मिलने लगेगी। अभी पूरी गाइड लाइन नहीं मिली है। बताया गया है कि दो बर्नर का चूल्हा, रबड़, रेगुलेटर भी मुफ्त में दिया जाएगा। एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष भारतीष मिश्र ने बताया कि बीपीएल कार्डधारक रसोई गैस एजेंसी पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक राशन कार्ड पर पड़े नंबर के आधार पर सत्यापन करेंगे। इसके बाद कनेक्शन दिया जाएगा। मुफ्त कनेक्शन महिला कार्डधारक के नाम पर ही जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed