फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get vip number of your vehical

बोली लगाएं, वीआईपी नंबर पाएं

Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
get vip number of your vehical
अपने वाहन में वीआईपी नंबरों की चाह रखने वालों के लिए यह खबर अच्छी है। नई व्यवस्था के तहत आरटीओ अब वीआईपी नंबरों की नीलामी कराएगा। ऑनलाइन होने वाली इस नीलामी में कोई भी हिस्सा ले सकता है। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को उसका पसंदीदा वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नंबर अलॉट किए जाते हैं। नई व्यवस्था में लोग ऊंची बोली लगाकर वीआईपी नंबर पा जाएंगे, वहीं आरटीओ की कमाई भी बढ़ेगी। प्रदेश में अभी वीआईपी और खास नंबरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इन नंबरों के रेट पहले से तय हैं।
विज्ञापन


तीन हजार, छह हजार, साढ़े सात हजार और 15 हजार रुपये रुपये की फीस चुकाकर कोई भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने वाहन के लिए मनपसंद रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन बुक करा सकता है। सरकार अब इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक सबसे पहले वीआईपी और खास नंबरों की बोली लगवाई जाएगी। जो नंबर बोली में नहीं बिकेंगे उन्हें उक्त चार श्रेणियों में बांटकर बेचा जाएगा। इन चारों श्रेणियों का शुल्क भी दोगुना करने की तैयारी है। यानी जो नंबर अभी तीन हजार के हैं वे छह हजार रुपये के हो जाएंगे।

छह हजार वाले 12 हजार, साढ़े सात हजार रुपये वाले नंबर 15 हजार और 15 हजार रुपये वाली श्रेणी के नंबर 30 हजार रुपये के हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है।

वाहन नंबरों के लिए नई व्यवस्था बनाने पर मंथन चल रहा है। इसमें वीआईपी नंबर के लिए बोली लगाए जाने समेत कई प्रस्ताव शामिल हैं। यह प्रस्ताव मुख्यालय के अफसरों ने तैयार किए हैं। -प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रशासन, कानपुर।

यदि नंबर न बिके तो रखे जाएंगे खाली


बोली में न बिकने वाले नंबरों को निर्धारित श्रेणियों में रखकर बेचा जाएगा। इसमें भी नंबर नहीं बिके तो उन्हें खाली छोड़ दिया जाएगा।

श्रेणियों के अलावा कोई नंबर चाहिए तो देने होंगे छह हजार

चार श्रेणियों में पहले से बंटे वीआईपी और खास नंबरों के अलावा यदि किसी को कोई अलग नंबर चाहिए तो उसके लिए छह हजार रुपये देने होंगे। परिवहन विभाग ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि यदि किसी को इन श्रेणियों से अलग कोई नंबर चाहिए तो वे पहले से उस नंबर को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।


इन नंबरों के लिए चुकानी पड़ती है भारी फीस

al15 हजार रुपये वाले नंबर- 786, 6666, 9999, 5555। al7,500 रुपये वाले नंबर- 1200, 2300, 3500, 7500। al6000 रुपये वाले नंबर- 11, 444, 7788, 9988। al3000 रुपये पंजीयन शुल्क देने पर मिलते हैं 63, 18, 20, 7373 जैसे नंबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed