फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get today new notes and tokens

आज से मिलेंगे नये नोट और टोकन

Fri, 18 Nov 2016 12:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
get today new notes and tokens
खाताधारक व्यापारियों से 100-50 के नोटों के रूप में नकदी जमा करवाकर बंटवाई गई - फोटो : अमर उजाला
टोकन सिस्टम से ग्राहकों को राहत मिलने संबंधी अमर उजाला की खबर पर कानपुर, बिरहाना रोड स्थित पीएनबी मुख्य ब्रांच के अधिकारियों ने सकारात्मक रुख दिखाया है। शुक्रवार से ग्राहकों को टोकन दिए जाएंगे और एटीएम से 2000-100 के नोट भी मिलने लगेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं। शाखा में पैसा खत्म होने पर खाताधारक व्यापारियों से 100-50 के नोटों के रूप में नकदी जमा करवाकर बंटवाई गई। हालांकि टोकन सिस्टम न होने से लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ा। ब्रांच के सहायक महाप्रबंधक राजेश चंद्र प्रकाश सक्सेना ने बताया कि ग्राहकों को सुविधाएं देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जमा, निकासी, नोट बदलने आदि के लिए अलग-अलग लाइनें होने से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार से ग्राहकों को टोकन दिए जाएंगे। नए नोटों के लिहाज से शाखा का एटीएम अपडेट कर दिया गया है। पीएनबी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा समेत कई बैंकों के एटीएम से रुपया निकलने लगा। इसके चलते लोगों की लाइनें बैंकों से ज्यादा एटीएम पर दिखीं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से और अधिक एटीएम काम करने लगेंगे।
विज्ञापन

घंटाघर निवासी सुमन ने बताया कि घर में जरूरत का सामान लगभग खत्म है। रुपयों के लिए सारे कामकाज छोड़कर दो घंटे से लाइन में लगी हूं। बीते दिनों की तुलना में आज थोड़ी राहत है।
विज्ञापन

रेल बाजार निवासी शमा ने बताया कि छोटे बच्चे को घर पर छोड़कर दो घंटे से लाइन में लगी हूं। पैसा निकालने वाला फार्म भी मिलने में दिक्कत हो रही है। यदि टोकन सिस्टम लागू हो जाए, तो इतना समय न बरबाद हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव निवासी राजू ने बताया कि सुबह 11 बजे से ही लाइन में लगे हैं। अब तक नंबर नहीं आया है। घर में पैसा खत्म है। उन्नाव की बैंकों में पैसा नहीं होने के कारण यहां आया हूं। पता नहीं कब नंबर आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed