फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get the work done soon at Jhinjhak and Rura stations

झींझक व रूरा स्टेशन पर जल्द पूरे कराएं कार्य

Fri, 18 Jun 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Get the work done soon at Jhinjhak and Rura stations
रूरा/झींझक। राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर गुरुवार को डीआरएम प्रयागराज ने रूरा व झींझक स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही झींझक स्टेशन पर गुवाहाटी के लिए एक ट्रेन का ठहराव देने की भी बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित आगमन के मद्देनजर गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा विशेष ट्रेन से रूरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कोरोना संक्रमण से लोगों को जागरूक करने व खुद सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टिकट घर के समीप पार्किंग क्षेत्र में घास व शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए। टिकट घर में यात्रियों के बैठने के लिए बेंच डलवाने को कहा। दीवार पर तीन साल पहले के लगे ट्रेन ठहराव चार्ट को बदलकर मौजूदा समय में स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद झींझक स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने फुट ओवरब्रिज को देखा और उसे डीएफसी लाइन पार तक निर्माण कराने के निर्देश दिए। कस्बे की तरफ स्टेशन रोड पहुंचकर वहां सड़क किनारे गंदगी की साफ-सफाई के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर टूटे टाइल्स बदलने को कहा। प्लेटाफार्म पर एक कमरे में कबाड़ भरा मिला। उसे तत्काल खाली कराने को कहा।
आरपीएफ, जीआरपी चौकी व रेलवे कॉलोनियों की जर्जर दीवारों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने गुवाहाटी के लिए एक ट्रेन झींझक स्टेशन पर ठहराव देने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रपति के गांव की दूरी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य उप यातायात प्रबंधक कानपुर हिमांशु शेखर उपाध्याय, एडीईएन इटावा वीके भारद्वाज, टीआई फफूंद वीके मीणा, टीआई कानपुर संजय झा, स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश, आरपीएफ निरीक्षक फफूंद दिनेश कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
झींझक। जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर मध्य रेलवे के सलाहकार समिति सदस्य श्याम मोहन दुबे ने झींझक स्टेशन पर डीआरएम मोहित चंद्रा से मुलाकात की। उन्होंने स्टेशन से राष्ट्रपति के गांव परौंख जाने वाली खानपुर सड़क तक ओवरब्रिज निर्माण की मांग की।
स्टेशन पर सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, झींझक स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस का ठहराव, अप व डाउन के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, नासरसेड़ा अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था, टिकट घर को प्लेटफार्म के नीचे करने की मांग का ज्ञापन दिया। डीएआरएम ने शीघ्र ही सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापारी विनोद वर्मा, अमित गुप्ता, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
अब सभी दिन चलेगी आगरा-लखनऊ इंटरसिटी
झींझक। सप्ताह में पांच दिन चल रही आगरा-लखनऊ इंटरसिटी आगामी 21 जून से सभी दिन चलेगी। यह जानकारी मुख्य यात्री एवं यातायात प्रबंधक प्रयागराज ने पत्र जारी कर दी है। कोरोना के चलते झींझक स्टेशन पर रुकने वाली अप की 2179 व डाउन की 2180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 7 जून से सप्ताह में सिर्फ दिन के लिए किया था। जिसे 21 जून से पूरे सप्ताह चलाने का निर्णय लिया गया है। यातायात निरीक्षक फफूंद वीके मीणा ने बताया कि अब यह ट्रेन 21 जून से सप्ताह के सभी दिन चलेगी।

डीआरएम ने दोबारा रुककर रूरा स्टेशन का लिया जायजा
रूरा। डीआरएम मोहित चंद्रा की स्पेशल ट्रेन झींझक से वापसी के समय अचानक रूरा स्टेशन पर दोबारा रुकने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम ने दोबारा रूरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट वितरण कक्ष को देखा। वहां अव्यवस्थित रखे सामान को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सुधार की हिदायत दी और फिर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed