फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get the assessment of crop damage done in the flood area

बाढ़ क्षेत्र में फसल नुकसान का कराएं आंकलन

Sat, 21 Aug 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Get the assessment of crop damage done in the flood area
कानपुर देहात। केंद्रीय सूक्ष्म-लघु उद्यम राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने सहित अन्य मामलों की जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित फसल के नुकसान का आंकलन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय सूक्ष्म-लघु उद्यम राज्यमंत्री व जालौन गरौठा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जर्जर तारों की मरम्मत व लो-वोल्टेज की समस्याओं को दूर कराएं। डीएम जेपी सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि बाढ़ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे व पक्के मकानों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

तहसील भोगनीपुर के अंतर्गत 25 गांव व सिकंदरा तहसील क्षेत्र के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। यहां पर राहत सामग्री पहुंचाई गई है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फसलों की क्षति आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाएं। गांव में क्षतिग्रस्त हुए मकान, सड़क, बिजली आदि की मरम्मत करा लें। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले में ऑक्सीजन प्लांट तेजी से स्थापित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब 5 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली व करीब एक लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, एसपी केके चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उधर अकबरपुर में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने माला, अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाई और प्रतीक चिह्न भेंट किया। यहां जितेंद्र सिंह गुड्डन, गोपाल सैनी, विनोद तिवारी, योगेश द्विवेदी, शिव विलास मिश्र, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सरवनखेड़ा के गजनेर में भी केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर रामू द्विवेदी, धुन्नू सिंह, संजू बाजपेई, मोहम्मद फिरोज, जगनायक सिंह, पूतन सिंह मौजूद रहे।
जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे राज्यमंत्री का हुआ स्वागत
पुखरायां। गरौठा जालौन लोकसभा क्षेत्र के सांसद केंद्रीय सूक्ष्म-लघु उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर शुक्रवार को पुखरायां पहुंचे। मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर मावर सेंगुर नदी पुल से लेकर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। उन्होंने मौहर माता मंदिर पहुंच कर पूजन किया और मत्था टेका।
वहीं आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. मुकेशचंद द्विवेदी सहित शिक्षकों ने माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार और पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिह सिसोदिया ने प्रतीक चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा सरकार किसान, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। सरकार की मंशा है कि सबका साथ सबका विकास हो। योजनाओं का लाभ हर किसी को मिल सके। इस दौरान मदनलाल मिश्र, योगेंद्र द्विवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, शशिकांत शुक्ल, अतुल पांडेय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed