फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Genome sequencing investigation will also start in GSVM

कानपुर: जीएसवीएम में भी शुरू होगी जीनोम सीक्वेंसिंग जांच, कोरोना के किसी भी वैरिएंट की पहचान करने में होगी आसानी

Fri, 10 Dec 2021 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Dec 2021 08:44 PM IST
सार

कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी और बायो केमिस्ट्री विभाग में पहले ही कुछ उपकरण उपलब्ध हैं। एक मशीन और किट मिल जाने के बाद तुरंत जांच शुरू की जा सकती है। लैब में कोविड की जांच पहले से हो रही है। इसके साथ ही स्टाफ ने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।

विज्ञापन
Genome sequencing investigation will also start in GSVM
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच की जाएगी। इससे विभिन्न प्रकार के वायरस को पकड़ा जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें उपकरणों के साथ किट की मांग की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच की सारी सुविधा कॉलेज की लैब में उपलब्ध है। कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि उपकरण और किट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी। ओमिक्रॉन की जांच के लिए रोगियों के सैंपल बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे।
विज्ञापन


शासन ने प्रदेश के छह मेडिकल कालेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच शुरू कराने का निर्णय लिया है। इसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। सभी मेडिकल कॉलेजों से शासन ने इस संबंध में प्रस्ताव मंगा लिया है। कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी और बायो केमिस्ट्री विभाग में पहले ही कुछ उपकरण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मशीन और किट मिल जाने के बाद तुरंत जांच शुरू की जा सकती है। लैब में कोविड की जांच पहले से हो रही है। इसके साथ ही स्टाफ ने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अभी तक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के संस्थान भेजे जाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed