फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gave breakfast to husband at 5 o'clock, killed child and hanged himself at 6:30

Kanpur News: पांच बजे पति को दिया नाश्ता, साढ़े छह बजे बच्चे की हत्या कर लगा लिया फंदा

Tue, 18 Feb 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gave breakfast to husband at 5 o'clock, killed child and hanged himself at 6:30
कानपुर। उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलाॅजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया।
विज्ञापन

मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी। यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह व 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था।
विज्ञापन

पिता श्याम ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले स्नेहा के चाचा मंगल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। स्नेहा ने फोन कर मायके आने की इच्छा जाहिर की तो परिवार में सूतक चल रहा था। उन्होंने उसे आने से रोक दिया था। रविवार को स्नेहा ने देर शाम फोनकर बातचीत की। उस दौरान डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी से आखिरी बात हो रही है। जरा सा भी आभास होता तो वह बेटी और नाती को अपने पास बुला लेते तो आज वह हमारे बीच में होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्सला इमरजेंसी में जिस समय स्नेहा का शव सील किया जा रहा था, तब समधी राजू वाल्मीकि को देखकर श्याम आपे से बाहर हो गया। गाली गलौज करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि तुम लोगों ने एक कार के लिए मेरी बेटी और नाती की जान ले ली। शादी से लेकर आज तक तुम लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहे।

सुमित का बड़ा भाई रंजीत उर्सला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जिस आवास में सुमित का परिवार रहता है वह रंजीत के नाम से आवंटित है। हालांकि वह अपने माता-पिता व परिवार के साथ कल्याणपुर में रहता है।

स्नेहा के भाई समीर ने बताया कि शादी की सालगिरह पर ही भांजे की मुंडन पार्टी थी, लेकिन मायके पक्ष में किसी को निमंत्रण नहीं दिया था। इसके बावजूद भी पिता के कहने पर वह उपहार लेकर पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद भी सुमित व उसके परिवार वालों ने जलील कर लौटा दिया था।


पिता ने बताया कि जिस वक्त पुलिस ने बेटी व नाती के साथ अनहोनी की सूचना दी उस वक्त वह एक रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे। आनन फानन में वह उर्सला पहुंचे। बदहवास हालात में स्नेहा की मां पुलिस वालों से मिन्नते करती रहीं कि वह उसके शव के साथ चीड़फाड़ न करें। हालांकि पुलिस वालों ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया होने का हवाला देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed