फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी के एंटीलिया से भी ऊंचे घर में रहते थे सिंहानिया, उसके होेंगे शुक्रगुजार जो करेगा ये काम

Sat, 12 Jan 2019 12:30 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gautam Singhania Of Raymond Group want his father Vijaypat Singhania
डेमो
हिन्दुस्तान के प्रमुख कारोबारी समूह रेमंड ग्रुप के प्रमोटर और चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया और उनके पिता विजयपत सिंघानिया के बीच चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है।  गौतम ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह उस व्यक्ति के शुक्रगुजार रहेंगे जो उनके पिता को उनके साथ रहने को राजी कर सके। 'वह मेरे पिता हैं, 81 साल के हो चुके हैं। अगर मैं उनका ख्याल नहीं रखूंगा तो कौन रखेगा?' भविष्य की योजनाओं पर बोलते हुए गौतम ने कहा कि 'मैं रेमंड को एक मॉडल कंपनी बनाना चाहता हूं। रेमंड परिवार द्वारा संचालित कंपनी है, मेरे बच्चे अभी छोटे हैं और मेरी जिम्मेदारी अपने शायरहोल्डर्स के प्रति है।'

आगे पढ़ेंः-- कानपुर में बीता बचपन, जीएनके में पढ़े थे...

 
Gautam Singhania Of Raymond Group want his father Vijaypat Singhania
डेमो
विजयपत बाबू का बचपन कानपुर शहर में गंगा किनारे स्थित अपने घर ‘गंगाकुटी’ (कैंट) में बीता। संयुक्त परिवार में इनका पालन पोषण हुआ। सिविल लाइंस स्थित गुरुनारायण (जीएनके) खत्री इंटर कालेज से पढ़े। इसके बाद पिता के साथ रहने मुंबई चले गए। वहां 36 मंजिला ऊंचे भव्य घर में रहने के बावजूद कानपुर को नहीं भूले। परिवार के सदस्यों के बुलावे पर या फिर जब भी मन हुआ, त्योहारों में शहर आते रहे। जब भी शहर आए, परमट में आनंदेश्वर बाबा के दर्शन जरूर किए।

 
Gautam Singhania Of Raymond Group want his father Vijaypat Singhania
डेमो
1925 में बनी रेमंड कंपनी
1958 में मुंबई में खुला पहला शोरूम
1980 में संभाली रेमंड कंपनी की कमान
1986 में रेमंड का प्रीमियम ब्रांड पार्क एवेन्यू लॉन्च किया
1990 में देश के बाहर ओमान में कंपनी का पहला विदेशी शो रूम खोला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Singhania Of Raymond Group want his father Vijaypat Singhania
डेमो

ये हैं सिंघानिया के कारनामे
- 24 दिन में पूरी की 34 हजार किलोमीटर की उड़ान
- 67 साल की उम्र में सबसे ऊंचाई पर उड़ाया हॉट एयर बैलून
- ऊंचाई पसंद थी इसीलिए बनवाया 36 मंजिला घर
- मुकेश अंबानी के एंटीलिया से भी ऊंचे घर पर रहे 

विज्ञापन
Gautam Singhania Of Raymond Group want his father Vijaypat Singhania
डेमो
विजयपत सिंघानिया रेमंड समूह के संस्थापक हैं और उन्हें बीते साल अक्टूबर में रेमंड समूह के अवकाशप्राप्त अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। विजयपत सिंघानिया ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे गौतम को 37% हिस्सेदारी गिफ्ट कर दी थी, जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये थी, इसके बाद गौतम ने उन्हें जेके हाउस में डुप्लेक्स देने से इनकार कर दिया और उनके साथ बुरा बर्ताव किया।  अपने पिता के साथ इन दिनों विवाद का सामना कर रहे रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ सभी मसलों पर बैठकर बात करना चाहते हैं। उन्होंने अपने पिता को अपने साथ रहने का भी ऑफर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed