फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश, आतंकी कनेक्शन की आशंका

Fri, 11 Jan 2019 03:55 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 11 Jan 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Burglary in safety of the ordnance factory in kanpur
डेमो
कानपुर के अर्मापुर स्थित आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश मामले में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी कनेक्शन की आशंका पर पड़ताल शुरू कर दी है। ओएफसी गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों के हत्थे चढ़े शातिर शमीम असलम से आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) और एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने अर्मापुर थाने में बुधवार रात घंटों पूछताछ की। शमीम के साथ ही उसके परिवार व करीबियों का ब्योरा भी जुटाया। एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस) ने पुलिस से पूछताछ की। गुरुवार को अर्मापुर पुलिस ने शमीम को जेल भेज दिया है। आगे की पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी है।

 

Burglary in safety of the ordnance factory in kanpur
डेमो
करीब तीन महीने पहले अहिरवां चकेरी से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमरुज्जमा को पकड़ा गया था। इससे पहले लखनऊ में मुठभेड़ में जाजमऊ निवासी आईएसआईएस के आतंकी सैफुल्ला को एसटीएफ ने मार गिराया था। अब ओएफसी की सुरक्षा में सेंधमारी का मामला सामने आने पर प्रमुख खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में आईबी की टीम ने बुधवार को शमीम असलम से घंटों पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक आईबी अफसरों ने शमीम के परिवार, करीबियों के साथ-साथ वह पहले क्या करता था समेत कई जानकारियां जुटाईं। अफसरों ने शमीम का मोबाइल नंबर, फेसबुक और व्हाट्सऐप चैट भी देखे। इसके बाद अर्मापुर थाने पहुंचे एटीएस के अफसरों ने शमीम से पूछताछ की।
 
Burglary in safety of the ordnance factory in kanpur
डेमो
गुरुवार दोपहर एमआई (मिलेट्री इंटेलीजेंस) की टीम थाने पहुंची और कार्यवाहक थानाप्रभारी अजय पाल सिंह से पूरे मामले जानकारी ली। एफआईआर कॉपी लेने के बाद टीम वहां से आयुध निर्माणी दफ्तर पहुंची। अफसरों से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उन्होंने पत्राचार से ही दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात उसने कही। इसके बाद टीम लौट गई।  घटना की विवेचना कर रहे कार्यवाहक थानाप्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि शमीम के मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। उसकी पूर्व व वर्तमान की गतिविधियों और संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Burglary in safety of the ordnance factory in kanpur
डेमो
पत्नी पहुंची थाने
शमीम की गिरफ्तारी की सूचना पाकर उसकी पत्नी फरजाना शमीम थाने पहुंची। पति से मुलाकात के बाद फरजाना ने पुलिस को बताया कि परिवार में उसके और शमीम के अलावा उनका एक बेटा सबब है। ससुर आरएस इदरसी परिवार के साथ मीरपुर कैंट में रहते हैं। शमीम कैसे और क्यों फ्रॉड करता था, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं।
 
विज्ञापन
Burglary in safety of the ordnance factory in kanpur
डेमो
नौबस्ता पुलिस भी कर रही पड़ताल
शमीम परिवार के साथ आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता स्थित खुद के मकान में रहता था। इसलिए अर्मापुर पुलिस मामले की जांच में नौबस्ता की भी मदद ले रही है। विवेचक अजय पाल सिंह के मुताबिक शमीम की गतिविधियों के बारे जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी नौबस्ता को दी गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed