{"_id":"69b11a9cc9981ade120fc8f1","slug":"gas-outcry-in-farrukhabad-consumers-took-to-the-streets-with-cylinders-the-toll-free-number-went-down-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में गैस के लिए हाहाकार: सिलिंडर लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता; टोल फ्री नंबर ठप होने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में गैस के लिए हाहाकार: सिलिंडर लेकर सड़कों पर उतरे उपभोक्ता; टोल फ्री नंबर ठप होने से मची भगदड़
Wed, 11 Mar 2026 01:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:02 PM IST
सार
Farrukhabad News: कमालगंज में गैस बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा बाधित होने से एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के लालदरवाजा इलाके में भी सिलिंडर के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन
कमालगंज कस्बा में गैस एजेंसी पर पर्ची कटाने को लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बा के रामलीला मैदान के निकट स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह से लोगों की भीड़ जमा हो गई। टोल फ्री नंबर पर बुकिंग सुविधा में समस्या आने के बाद लोगों में हड़बड़ाहट शुरू हो गई। उपभोक्ता सिलिंडर को साथ में लेकर एजेंसी पहुंचे और बुकिंग कराने के बाद पर्ची प्राप्त करते रहे।
विज्ञापन
लोगों की भीड़ लगी देख अन्य उपभोक्ता भी गैस के संकट होने का अनुमान लगा लाइन में लग गए। फिलहाल एजेंसी कर्मचारी बुकिंग करने के बाद पर्ची काटते रहे। केवाईसी न होने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। इसी तरह शहर के लालदरवाजे व पल्ला मठिया देवी मंदिर के पास स्थित गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन