{"_id":"5dc2bb988ebc3e5b683ced6c","slug":"garbage-burning-municipal-three-staff-salaries-chopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने पर नगर निगम के छह कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन का वेतन कटा, एक को हटाया, दो पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाने पर नगर निगम के छह कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन का वेतन कटा, एक को हटाया, दो पर जुर्माना
Wed, 06 Nov 2019 05:59 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Nov 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रोक के बावजूद कूड़ा जला रहे नगर निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम के वाट्सएप नंबर (8601805555) पर मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार को नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी की संस्तुति पर कूड़ा जलाते पाए जाने वाले तीन कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया।
एक कर्मचारी पर एक हजार और दो पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को काम से हटाने के लिए फाइल भेज दी गई है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक विभाग के वाट्सएप नंबर पर 28 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच कूड़ा जलाने वालों की फोटो और जानकारी मांगी गई थी।

इस पर 225 लोगों ने कूड़ा जलाने संबंधी फोटो खींचकर भेजी थीं। इस पर कार्रवाई की गई। कई लोगों को भविष्य में कूड़ा जलाते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वार्ड-27 नानकारी के सफाई नायक विनोद, जोन-6 के संविदाकर्मी बुद्धसागर और सैयादीन का एक-एक दिन का वेतन काटा गया।
मंगलवार को वार्ड-26 गांधीग्राम निवासी महिला रामबेटी को कूड़ा जलाते हुए पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया। निगम अधिकारियों ने नाम और पता गुप्त रखने की शर्त पर वाट्सएप नंबर पर कूड़ा जलाने वालों की जानकारी देने की अपील की है।