{"_id":"688909c19905273f8f073be6","slug":"ganja-smuggler-raja-rabbani-and-his-brother-gabbar-expelled-from-district-for-six-months-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गांजा तस्कर राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर छह माह के लिए जिलाबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गांजा तस्कर राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर छह माह के लिए जिलाबदर
Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
सार
आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं। घर के बाहर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
जिलाबदर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांजा तस्करी और पुलिस पर हमला करने के आरोपी राजा रब्बानी व उसका भाई गब्बर छह माह के जिलाबदर घोषित हो गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के घरों के बाहर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किए। दोनों को शहर की सीमा के बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन
जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुढ़िया घाट निवासी राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर रब्बानी गांजा तस्करी के आरोपी हैं। उनके खिलाफ हत्या क प्रयास, मारपीट, धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पिछले साल राजा के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
जिलाबदर की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
घटना में पुलिस ने राजा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर जाजमऊ पुलिस बुढ़िया घाट स्थित राजा रब्बानी के घर पहुचीं। जहां पर पुलिस ने मुनादी पिटवाई। पुलिस ने दोनों उन्नाव और कानपुर सीमा पर छोड़ दिया।