{"_id":"5a30f71f4f1c1bc1678c1452","slug":"gangrape-with-woman-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, जंगल ले जाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, जंगल ले जाकर किया गैंगरेप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर्वा गांव के निकट जंगल में डेढ़ माह पहले बाइक सवार दो लोगों ने कन्नौज शहर की एक विवाहिता के साथ बलात्कार किया। रेप के बाद उसे मारपीटकर घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित महिला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में हवाला दिया गया है कि वह ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी सत्तार गांव के निकट गत 29 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे कन्नौज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कन्नौज के जलालपुर पंचमा निवासी आयुष उर्फ ओमांत पुत्र संतोष व तिर्वा कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी देवेश उर्फ ऋषि पुत्र राजेश उसे सड़क पर अकेला खड़ा देखकर आए।
उससे पूछा कि कहां जाना है। उसने कन्नौज जाने की बात कही। इस पर दोनों ने तिर्वा तक चलने और वहां से कन्नौज के लिए वाहन मिलने की बात कही। दोनों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद उन्होंने अपनी बाइक मनीपुर्वा क्षेत्र के जंगल की ओर मोड़ दी। वहां जंगल में दोनों ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। बाद में धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
किसी तरह वह तिर्वा पहुंची और पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। मामले में तिर्वा कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।