फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape with girl in farrukhabad

लड़के ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात का वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेल करके दोस्तों संग लूटी अस्मत

Mon, 12 Nov 2018 07:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in farrukhabad
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दिवाली के एक दिन पूर्व आरोपी चार अन्य दोस्तों के साथ घर में आया और सभी ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है। एसपी ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को जांच कर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय कक्षा 12  की छत्रा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। वह छोटी बहनों साथ घर में अकेली रहती है। गांव का एक युवक उससे छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उसके पिता से की। इससे वह नाराज हो गया। करीब पांच माह पूर्व युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो क्लिप बना ली। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर युवक उसको जबरन एक डॉक्टर के पास ले गया और गर्भपात करा दिया। इसकी भी वीडियो क्लिप बना ली। छह नवंबर को रात करीब नौ बजे युवक अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घर पर आया और सभी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर थाने पर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। एसपी ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को जांच कर रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed