फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangapul outer incident, investigation in Aligarh, report in Delhi

Kanpur News: गंगापुल आउटर की घटना, अलीगढ़ में जांच, दिल्ली में रिपोर्ट

Mon, 07 Jul 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gangapul outer incident, investigation in Aligarh, report in Delhi
कानपुर। शुक्लागंज से कानुपर के बीच आउटर पर शनिवार की देर रात वैशाली एक्सप्रेस में लूटपाट के मामले में पीड़ित ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई है। इधर कानपुर सेंट्रल स्थित कंट्रोल रूम को लूट की सूचना देर से मिलने पर करीब 300 किलोमीटर आगे अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की सघन चेकिंग की गई। जीआरपी और आरपीएफ ने सेंट्रल स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर रोहित नाम के युवक ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहित के अनुसार कोच में उनकी बहन से पर्स लूटा गया। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, 20 ग्राम सोने की चेन, तीन ग्राम की सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी की पायल, आधार कार्ड और जरूरी कागजात थे। बता दें कि शनिवार रात बिहार के सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस लखनऊ पहुंची। वहां से चलने के बाद शुक्लागंज से कानुपर के बीच आउटर पर सिग्नल न मिलने पर खड़ी हो गई थी। इस दौरान सेकंड एसी इकनॉमी कोच में तीन नकाबपोश चढ़ गए थे और महिलाओं से लूटपाट कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


उन्नाव छोर वाले गंगापुल आउटर की घटना बताई जा रही है। कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने तक ट्रेन सेंट्रल से निकल गई थी। अलीगढ़ में ट्रेन रुकने पर जांच कर यात्रियों से जानकारी ली गई। यात्रियों का कोई सामान जाने की बात सामने नहीं आई है। फिर भी और सतर्कता बढ़ाई गई है। -एसएन पाटीदार, निरीक्षक आरपीएफ कानपुर सेंट्रल पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली में किसी ने रिपोर्ट लिखाई है। अभी यह पुष्टि नहीं है कि घटना कानपुर परिक्षेत्र में हुई। वैसे वारदात उन्नाव परिक्षेत्र में हुई है। अगर घटना कानपुर परिक्षेत्र में हुई है तो केस यहां स्थानांतरित होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -ओमनारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी, कानपुर सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed