फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga water level rises again in 24 hours

Kanpur News: 24 घंटे में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sat, 09 Aug 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises again in 24 hours
कानपुर। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। अब यह चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को यह 112.950 मीटर पर था जबकि शुक्रवार को 113.150 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में दो सेमी की बढ़त हुई। जलस्तर चेतावनी बिंदु 114 मीटर से करीब 85 सेमी कम है। हरिद्वार से एक लाख 11 हजार 38 तो नरौरा से दो लाख 21 हजार 804 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसे देखते हुए बैराज के सभी 30 गेट खोलकर यहां से दो लाख 48 हजार 880 क्यूसेक पानी निकाला गया। अभी शुक्लागंज में जलस्तर 111.640 मीटर पर है। अधिशासी अभियंता बैराज निर्माण खंड-2 पंकज गौतम ने बताया कि अभी खतरे की बात नहीं है लेकिन फिर भी गंगा से सटे इलाकों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed