फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga was test launched from drones monitoring

ड्रोन से गंगा की निगरानी का परीक्षण हुआ शुरू

Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ganga was test launched from drones monitoring
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
टेनरियों और गंगा में सीधे गिरने वाले नालों की निगरानी के लिए सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करेगा। बोर्ड की छह सदस्यीय टीम ने यहां आकर ड्रोन कैमरे के जरिए यह देखने का प्रयास किया कि यह नई तकनीक गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में कितनी कारगर हो सकती है। जल्द ही इसे स्थायी व्यवस्था के रूप में बदला जाएगा।
विज्ञापन


अभी कम क्षमता वाले ड्रोन से निरीक्षण किया गया है। जिसका दायरा दो से ढाई किलोमीटर है। सीपीसीबी ऐसे कैमरे का इस्तेमाल करना चाहता है जो चार किलोमीटर का रेडियस कवर कर सके। केंद्र और   प्रदेश सरकार के बीच गंगा प्रदूषण रोकने के संबंध में लेकर चल रही रस्साकसी के बीच सीपीसीबी जल संसाधन मंत्रालय के नेतृत्व में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनजीटी की सुनवाई में ड्रोन कैमरे से परीक्षण के संदर्भ में भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


इस बीच ड्रोन कैमरे की क्षमता को लेकर भी सीपीसीबी के वैज्ञानिक पड़ताल करने में जुटे हैं। बोर्ड की योजना है कि पहले गंगा किनारे स्थापित सभी उद्योगों का निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद तय होगा कि किन उद्योगों को इनके दायरे में लाया जाए। सीपीसीबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुनील दवे का कहना है कि अभी यह व्यवस्था प्रारंभिक अवस्था में है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. मोहम्मद सिकंदर का कहना है कि इस व्यवस्था के जरिए गंगा के आसपास की भी मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से इन पर निगरानी
 गंगा में गिरने वाला ड्रेनेज सिस्टम कितना दूर से आ रहा है, रोजना कितनी दूर तक कचरा गिरता है
 गंगा किनारे बने घाटों व किनारों पर कहां कितनी गंदगी है।
 रात में भी निगरानी, जिससे चोरी छिपे कचरा डालने वाले उद्योग पकड़ में आएंगे
 कैमरे को ऊंचाई में ले जाकर रोक देंगे, जिससे चार किमी के दायरे में निरीक्षण हो सके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed