{"_id":"60ff047cc2714b16f6092d0d","slug":"ganga-s-water-level-rises-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्मा खूंटी डूबी, कटरी के गांवों में पानी आने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्मा खूंटी डूबी, कटरी के गांवों में पानी आने का अंदेशा
Tue, 27 Jul 2021 12:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:40 AM IST
सार
गंगा में बाढ़ आने से कटरी के रमेल नगर, बाकरगंज, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, ख्योरा कटरी आदि गांवों में पानी पहुंचने का अंदेशा है। यहां के खेतों में सब्जी बोई हुई हैं। पानी बढ़ने पर सब्जी भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर को बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट स्थित ब्रह्मा खूंटी डूब गई। यहां के पुजारी ब्रज मोहन द्विवेदी ने बताया कि मान्यता है कि ब्रह्मा खूंटी डूबने से बारिश अच्छी होती है।
इसके साथ ही कटरी के गांवों में पानी घुसने का अंदेशा हो गया है। रात नौ बजे तक शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.52 मीटर पर पहुंच गया था। यहां चेतावनी का निशान 113 मीटर पर है। गंगा का जलस्तर सोमवार सुबह आठ से रात नौ बजे के बीच 19 सेमी बढ़ा।
गंगा में बाढ़ आने से कटरी के रमेल नगर, बाकरगंज, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, ख्योरा कटरी आदि गांवों में पानी पहुंचने का अंदेशा है। यहां के खेतों में सब्जी बोई हुई हैं। पानी बढ़ने पर सब्जी भी खराब हो सकती है। सोमवार को बैराज से 23 हजार 245 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया।
विज्ञापन
इस वक्त बैराज के सभी 30 गेट खुले हुए हैं। गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर समुद्र तल से 113.05 मीटर और डाउन स्ट्रीम में 112.66 मीटर था। नरौरा से 41 हजार 855 क्यूसेक, हरिद्वार से 23 हजार 874 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।