फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga's water level decreased, Kali's rising

गंगा का जलस्तर घटा, काली का बढ़ रहा

Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased, Kali's rising
इंदुइयागंज में तेज बहाव के साथ खेतों का कटान कर बह रही काली नदी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा का जलस्तर घटने लगा है। वहीं काली नदी बढ़ रही है। दोनों नदियों में घटते-बढ़ते जलस्तर से खेतों में कटान होने लगा है। गंगा के शांत होने के बाद काली नदी के बढ़ रहे जलस्तर से मिश्रीपुर, कटरी फिरोजपुर, चौराचांदपुर, गुमटिया और अलियापुर तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। रविवार को पानी चेतावनी बिंदु 124.970 सेंटीमीटर से दो सेंटीमीटर नीचे 124.950 पर आ गया। गंगा नदी का पानी कम होते ही काली नदी बढ़ने लगी है। गंगा में पानी का दबाव कम होते ही काली नदी में तेजी से पानी बहने लगता है। काली और गंगा नदी में बढ़ते और घटते जलस्तर से छिबरामऊ के उधरनपुर से लेकर महादेवी गंगा घाट तक करीब 55 किलोमीटर दायरे में दोनों ओर कटान होने लगा है। अलियापुर के किसान मेवाराम ने बताया कि काली नदी की धारा तेज हो गई है। ऐसे में अगर कहीं से भी नदी फूटती है तो सैलाब आ जाएगा।
विज्ञापन

वहीं रामकुमार ने बताया कि अभी गांव की सीमा तक पानी पहुंचा है। गांव से खेतों की ओर आने-जाने में परेशानी हो रही है। काली नदी का पानी खेतों में घुसने से फसल नष्ट हो गई है। वहीं गंगा का जलस्तर गिरने से जगह दलदलनुमा गड्ढे हो गए हैं। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि गंगा का जलस्तर सामान्य हो रहा है। किसानों और कटरी के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में भरे पानी में बच्चे उठा रहे लुत्फ
काली नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला मुख्यालय से सटे अलियापुर, जुकैया, चौराचांदपुर, सलेमपुर तारा बांगर और अड़ंगापुर के खेतों में पानी भर गया है। इससे बच्चे खेतों में नहा रहे हैं। मिट्टी के कटान से इनके लिए खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed