फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga is just 36 cm away from the danger mark

Kanpur News: खतरे के निशान से सिर्फ 36 सेमी दूर गंगा

Sun, 17 Aug 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga is just 36 cm away from the danger mark
बाढ़ के पानी से निकलते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। शहर में गंगा खतरे के निशान से मात्र 36 सेंटीमीटर कम है। पीछे से आ रहे पानी की वजह से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर कटरी व गंगा से सटे आसपास के इलाकों में दिख रहा है। तिवारी घाट बस्ती में गंगा का पानी घुस गया है। यहां के आठ परिवारों को मन्नीपुरवा स्कूल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को बैराज पर गंगा का जलस्तर 114.64 मीटर था। यह खतरे के निशान 115 मीटर से मात्र 36 सेमी कम है। नरौरा से 1,50,798 तो हरिद्वार से 1,04,395 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसे देखते हुए बैराज के सभी 30 गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। शनिवार को यहां से 4.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से रानी घाट के पास स्थित तिवारी घाट बस्ती में पानी घुस गया है। यहां के लोग चारों तरफ पानी से घिरे हुए हैं। आठ परिवारों को मन्नीपुरवा विद्यालय में सुरक्षित शिफ्ट किया गया है। पुराना कानपुर वार्ड के पार्षद वीरेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन से लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 30 सेमी कम जलस्तर
शुक्लागंज की तरफ भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर 112.97 मीटर पर था जो चेतावनी बिंदु 113 मीटर से सिर्फ 30 सेंटीमीटर कम है। यहां गंगा किनारे बसे इलाकों तक पानी पहुंच गया है। इसे देखते हुए प्रशासन नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब अन्य जिलों से कम पानी आ रहा है। अभी भी गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक से तीन सेमी बढ़ने के बाद जलस्तर घटेगा। जलस्तर व आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है। -अजय कुमार, अवर अभियंता, बैराज निर्माण खंड-2



भगवानदीनपुरवा में घुसा बाढ़ का पानी, फसल जलमग्न
कानपुर। गंगा बैराज के पास स्थित ख्योरा कटरी ग्राम पंचायत के मजरे भगवानदीनपुरवा की गलियों में शनिवार देर रात गंगा की बाढ़ का पानी पहुंच गया। बैराज हाईवे से भगवानदीनपुरवा गांव को जाने वाले एकमात्र सड़क पर करीब चार फीट तक पानी भर गया। नदी के पानी से होकर लोग खेतों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक बाढ़ पीड़ितों के ठहरने के लिए वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है। लोगो ने गंगा बैराज पर टेंट लगाने की जगहें चिह्नित करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय निवासी राजेश निषाद ने बताया कि कमर तक भरे पानी को मंझाकर घर जाना पड़ रहा है। इलाके के पिंटू कुमार निषाद ने बताया कि भोपालपुरवा में मेरा पशुबाड़ा है। सदर तहसीलदार विनय कुमार के अनुसार भगवानदीनपुरवा गांव के बाहर सड़क पर पानी आया है। अभी गांव के अंदर पानी नहीं पहुंचा है। तिवारीपुर में करीब पांच से अधिक परिवारों के घरों में पानी पहुंच गया था। सभी को कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट करा दिया गया है। अन्य को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed