फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ganga dussehra date 2020, shubh yog ganga on dussehra

गंगा दशहरा आज, दस शुभ योग हरेंगे पाप, दूर होगी जीवन की हर बाधा, ऐसे करें पूजन

Mon, 01 Jun 2020 09:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Jun 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
ganga dussehra date 2020, shubh yog ganga on dussehra
ganga dussehra 2020 - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा आज है। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी (गंगा दशहरा) पर मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। उस दिन हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर योग, आनंद योग, कन्या राशि में चंद्रमा और वृषभ में सूर्य समेत दस शुभ योग बने थे।
विज्ञापन


तभी से माना जाता है कि इन शुभ योगों के प्रभाव से गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से दस तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही थोड़े से गंगाजल में सादा जल मिलाकर स्नान कर लें। 
विज्ञापन


ये भी रखें ध्यान 
गंगा स्नान के बाद मां गंगा को प्रणाम करें और सुमिरन अवश्य करें। संभव हो तो मां गंगा की प्रतिमा या चित्र का पूजन करें। इनके साथ राजा भगीरथ और हिमालय देव की भी पूजा करें। गंगा पूजा के बाद देवाधिदेव महादेव की पूजा अवश्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1100 चुनरी अर्पित करेंगे 
मां गंगा सेवा समिति के बाल योगी अरुण पुरी महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा पर इस बार 1100 चुनरी मां गंगा को अर्पित करेंगे। लॉकडाउन की वजह से इस बार छोटा कार्यक्रम ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गंगा दशहरा पर मां गंगा को 55 किलोमीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाती थी। यह चुनरी बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट से ड्योढ़ी घाट तक अर्पित की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed