फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Dussehra 2023, Ganga Dussehra today in Siddhi, Dhan and Ravi Yoga, will echo with a dip of faith

Ganga Dussehra 2023: ‘सिद्धि, धन और रवि योग’ में गंगा दशहरा आज, आस्था की डुबकी संग गूंज रहे हैैं जयकारे

Tue, 30 May 2023 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 09:11 AM IST
सार

Kanpur News: गंगा दशहरा के मौके पर मंगलवार को मोक्षदायिनी गंगा में स्नान करने के लिए सुबह से ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ेगा। सुबह से लेकर शाम तक डूबकी लगाने का सिलसिला के साथ जयकारों की गूंज रहेगी। इसके अलावा मंदिरों भी पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2023, Ganga Dussehra today in Siddhi, Dhan and Ravi Yoga, will echo with a dip of faith
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा के दिन सिद्धि योग, धन योग और रवि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। भागीरथ की कड़ी तपस्या के बाद ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा का पृथ्वी लोक पर अवतरण हुआ था।

विज्ञापन

इसी दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा मंगलवार को है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में भौतिक जीवन जी रहे मनुष्य से जाने अनजाने जो पापकर्म हो जाते हैं, उनकी मुक्ति के लिए मां गंगा की साधना करनी चाहिए।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त-ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान आचार्य पवन तिवारी के अनुसार शास्त्रों में बताया गया है कि पाप 10 तरह के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्गों में बांटा गया है पाप
कोई भी मनुष्य या जीव इन्हीं 10 तरह के पापों को छोड़कर कोई और पाप नहीं कर सकता है। अर्थात हर तरह के पाप इन 10 श्रेणियों में ही आते हैं। इन पापों को तीन वर्गों में बांटा गया है। कायिक, वाचिक और मानसिक। मनुष्य कोई भी पाप शरीर, वाणी और दिमाग या मन से करता है।

चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
गंगा दशहरा मेला के दिन होने वाले गंगा स्नान को लेकर कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके तहत बिठूर से लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर नदी में पीएसी की बोट तैनात रहेगी, जबकि घाट पर पुलिस को मुस्तैद रखा जाएगा। सोमवार दोपहर पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
पुलिस आयुक्त ने स्नान के लिए घाटों पर की गई सभी तैयारियों की समीक्षा की जिसमें घाट पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार के साथ ही घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था एवं साफ-सफाई को भी परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भक्तों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

ये किए गए हैं इंतजाम

  • पुलिस और घाट कमेटी के बीच संवाद के लिए वाट्सएप ग्रुप।
  • व्यवस्था बनाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या का जुटाया गया डाटा।
  • गंगा स्नान करने वाले सभी घाटों पर तैनात रहेगी पुलिस और पीएसी।
  • पीएसी की मोटरबोट और गोताखोर भी रहेंगे स्टैंडबाय मोड में।
  • नदी किनारे स्थित मंदिरों में पार्किंग व्यवस्था, बैरी केडिंग।
  • घाटों पर गोताखोरों व संबंधित थाना इंचार्ज का नंबर अंकित कराए गए।
  • सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करके सुरक्षा भी पुख्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed