फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga bowels, increase industry

चमकेगी गंगा, बढ़ेगा उद्योग

Thu, 18 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganga bowels, increase industry
गंगा बैराज पर होने वाली नमामि गंगे की योजनाओं से जुड़ी तैयारी का जायजा लेते राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के सलाहकार संजय चतुर्वेदी व अन्य। - फोटो : amarujala
कानपुर। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की 600 करोड़ की योजना के शिलान्यास की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सलाहकार संजय चतुर्वेदी और उनकी टीम ने यहां आकर तैयारियों का जायजा लिया। योजना की शुरुआत गंगा बैराज से होगी। इस मौके पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, केंद्रीय इस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन डॉ. मुरली मनोहर जोशी के अलावा मिशन के निदेशक हरिहर मिश्रा सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

मिशन के सलाहकार चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना में सबसे बड़ा काम गंगा में सीधे गिर रहे सीसामऊ नाले के पास पम्पिंग स्टेशन बनाकर इसे जाजमऊ में एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लागत 67 करोड़ होगी। इसी तरह बिठूर में गंगा किनारे को विकसित किया जाएगा। यहां टाइल्स लगाकर लंबा सा घाट तैयार होगा। इसके अलावा शहर स्थित गंगा के करीब 12 घाटों का नवीनीकरण, शौचालय का निर्माण, शवदाह गृह का निर्माण जैसे कई प्रमुख कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि गंगा की तरह यमुना और गोमती नदी के किनारे भी इसी तरह का विकास कार्य कराने की योजना शामिल है। मथुरा में यह कार्य शुरू भी हो गया है। इसी तरह लखनऊ स्थित गोमती के किनारे भी नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा उत्तर इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी सहित कई अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed